डोसा रेसिपी (स्टेप के फोटो के साथ)

डोसा एक मशहूर दक्षिण भारतीय व्यंजन (साउथ इन्डियन रेसिपी) है जो चावल और उड़द की दाल से बनता है और नारियल की चटनी और वेजिटेबल सांभर के साथ परोसा जाता है। यह लोकप्रिय नाश्ता न केवल सेहत के लिए अच्छा है लेकिन बनाने में भी आसान है। डोसे कई तरीके के बनाए जाते है जैसे कि मसाला डोसा, सेट डोसा, रागी डोसा, गेहूं के आटा का डोसा, पेपर डोसा, आदि। इस रेसिपी में सादे डोसे और पेपर डोसे कैसे बनाए जाते हैं और उन्हें बनाते वख्त तवे से कैसे चिपकने से रोका जाए उसके लिए सुझाव दिये गये है।

पतले और करारे डोसा बनाने के लिए, डोसा का घोल (बेटर) अच्छी तरह से बनाया हो यह महत्वपूर्ण है और इसे बनाना बहुत ही आसान है – पहले भिगोये हुए चावल और भिगोई हुई उरद दाल को अलग अलग मिक्सी में पिसा जाता है और बाद में इस पीसे हुए मिश्रण को खमीर उठाने के लिए (फरमेंट करने के लिए) रात भर हल्की गरम जगह पर रखा जाता है। इस विधि से तैयार हुए डोसा बेटर (डोसा का घोल) का उपयोग अन्य दक्षिण भारतीय व्यंजन जैसे कि पनियारम, उत्तपम आदि बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

डोसा बनाने की विधि हिन्दी में

पूर्व तैयारियों का समय: 14 घंटे